डाला में कचरा डंपिंग से फैली दुर्गंध पर सख्त कार्रवाई की मांग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD/गिरीश तिवारी डाला।सोनभद्र- डाला नगर क्षेत्र में पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर बाहरी कचरा मंगाकर खुले में अवैध रूप से डंप करने का आरोप…
  • इसको लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष डाला संदीप सिंह पटेल ने प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पत्र…
  • इस कचरे से उठने वाली तेज और असहनीय दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित
  • हो रहा है।
Share

AKD/गिरीश तिवारी

डाला।सोनभद्र– डाला नगर क्षेत्र में पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर बाहरी कचरा मंगाकर खुले में अवैध रूप से डंप करने का आरोप लगा है। इसको लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष डाला संदीप सिंह पटेल ने प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि डाला बाजार क्षेत्र में फैक्ट्री द्वारा बाहर से कचरा लाकर खुले में डंप किया जा रहा है, जो पूरी तरह पर्यावरणीय नियमों के खिलाफ है। इस कचरे से उठने वाली तेज और असहनीय दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

Advertisement

बाजार क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन बदबू के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, उल्टी और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।मामले को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पत्र में इस स्थिति को जनस्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ बताते हुए प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल उठाए गए हैं।संदीप सिंह पटेल ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, फैक्ट्री द्वारा बाहरी कचरा डंप करने की गतिविधियों को तत्काल बंद कराया जाए और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें