नगर पंचायत की कार्रवाई बेअसर, फिर से शहर में लगने लगे अवैध होर्डिंग्स

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी, सोनभद्र।
  • नगर पंचायत
  • द्वारा हाल ही में चलाए गए अवैध होर्डिंग्स हटाने के अभियान का असर कुछ ही दिनों में खत्म होता नजर आ रहा है।
  • एक सप्ताह पहले हटाए गए बैनर और होर्डिंग्स अब फिर से शहर में तेजी से लगाए जा रहे हैं।नगर पंचायत
Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत द्वारा हाल ही में चलाए गए अवैध होर्डिंग्स हटाने के अभियान का असर कुछ ही दिनों में खत्म होता नजर आ रहा है। एक सप्ताह पहले हटाए गए बैनर और होर्डिंग्स अब फिर से शहर में तेजी से लगाए जा रहे हैं।नगर पंचायत ने शहर को साफ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर खंभों, दीवारों और सार्वजनिक स्थानों से सभी अवैध विज्ञापन हटवाए थे।

Advertisement

उस समय उम्मीद जताई जा रही थी कि शहर की सूरत बदलेगी, लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर पहले जैसे हो गए।शहर के कई स्थानों पर बिजली के खंभों और सार्वजनिक जगहों पर बड़े-बड़े विज्ञापन फिर से नजर आने लगे हैं। इससे साफ है कि प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।इस स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अगर नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया गया तो शहर की व्यवस्था फिर से बिगड़ती रहेगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें