
रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। कटौली गांव के मथुरा मोड़ के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नशे की हालत में पिकअप चला रहे युवक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप महुआ के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चालक बृजकेश्वर (22) और उसका 12 वर्षीय चचेरा भाई रघुराज प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों के अनुसार, घर आए एक रिश्तेदार की पिकअप को बृजकेश्वर ने शराब के नशे में स्टार्ट कर लिया और छोटे भाई को साथ लेकर गांव में चिकन लेने निकल पड़ा। घर से कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में चालक के सिर में गंभीर चोट आई और उसका पैर टूट गया, जबकि रघुराज के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और सिर पर भी गहरी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस मामले की जांच में लगी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








