दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की सख्ती, 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाया गया

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र ।बाल विवाह के खिलाफ एक अहम कार्रवाई सामने आई है, जहां दुद्धी थाना क्षेत्र में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने त्वरित
  • कदम उठाते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को शादी होने से पहले ही सुरक्षित
  • संरक्षण में ले लिया।मिली सूचना पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम तुरंत
  • मौके पर पहुंची।
Share

सोनभद्र ।बाल विवाह के खिलाफ एक अहम कार्रवाई सामने आई है, जहां दुद्धी थाना क्षेत्र में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को शादी होने से पहले ही सुरक्षित संरक्षण में ले लिया।मिली सूचना पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम में सुपरवाइजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया और केसवर्कर बजरंग सिंह शामिल रहे। जांच के दौरान जब परिजनों से बालिकाओं की उम्र से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध प्रमाण नहीं दिखा सके, जिससे मामला गंभीर हो गया।स्थिति को देखते हुए टीम ने बिना देर किए 17 वर्षीय गीता और 16 वर्षीय सविता को अपने संरक्षण में लिया और कोतवाली दुद्धी में जीडी दर्ज कराई।

Advertisement

इसके बाद दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के सामने पेश किया गया।बाल कल्याण समिति के निर्देश पर फिलहाल दोनों किशोरियों को बालगृह बालिका, रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षित रखा गया है, जहां उनकी देखभाल के साथ काउंसलिंग भी की जा रही है।इस कार्रवाई को लेकर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और समाज की जागरूकता से ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।चाइल्ड हेल्पलाइन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी या बच्चों के शोषण की जानकारी मिले, तो तुरंत 1098 पर सूचना दें, क्योंकि एक कॉल किसी बच्चे का भविष्य बचा सकती है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें