ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र ।शाहगंज क्षेत्र में आगामी 11 मई को ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन होने जा रहा है।
  • यह कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे मां शिवदेवी पीजी कॉलेज, शाहगंज परिसर में आयोजित
  • किया जाएगा।
  • इसकी जानकारी गुरुवार दोपहर कॉलेज प्रबंधन की ओर से दी गई।
Share

सोनभद्र ।शाहगंज क्षेत्र में आगामी 11 मई को ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे मां शिवदेवी पीजी कॉलेज, शाहगंज परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी गुरुवार दोपहर कॉलेज प्रबंधन की ओर से दी गई। कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपना आशीर्वचन देंगे।मां शिवदेवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडेय ने क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह गौविष्ठ धर्म जागरण यात्रा है, जिसे गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा के रूप में भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि यहां के लोगों को एक महान संत के दर्शन और सानिध्य का अवसर प्राप्त होगा।बताया गया कि 1008 ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने के संकल्प के साथ जनजागरण अभियान चला रहे हैं। इस ऐतिहासिक महाआयोजन के पूर्वांचल यात्रा प्रभारी सुनील शुक्ला ने जानकारी दी कि शंकराचार्य जी अपनी 81 दिवसीय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पहुंचकर लोगों के बीच अपना संदेश देंगे।कार्यक्रम को लेकर मां शिवदेवी महाविद्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं भंडारे में प्रसाद की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन के दौरान भजन संध्या का भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें