उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • चोपन पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने उसके कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।
  • जबकि दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार मारकुण्डी चौकी क्षेत्र के करगरा मोड़ के पास भोर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व…
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। चोपन पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। जबकि दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार मारकुण्डी चौकी क्षेत्र के करगरा मोड़ के पास भोर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी।

Advertisement

इसी दौरान एक टाटा मन्जा कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में पता चला कि गांजे की खेप उड़ीसा से श्रावस्ती ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।चोपन पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें