
दुद्धी सोनभद्र (रवि सिंह)स्थानीय कस्बा के विभिन्न स्थानों पर स्थित इंडियन आयल,भारत पैट्रोलियम फ्यूल टैंक पर आज शुक्रवार के दिन पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद रात्रि से ही पेट्रोल समाप्त होने की बात करते हुए पेट्रोल टंकी पर के कर्मियों के द्वारा बाइक में पेट्रोल डलवाने आए लोगों को बैरग वापस कर दिया जा रहा है, जिससे बाइक सहित कार चालकों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है,वहीं लोगों का कहना है कि जब पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई तो उसके सुबह से ही पूरे पेट्रोल डीजल टंकी पर एकाएक दोनों समाप्त कैसे हो गए,यदि ऐसा ही एक दिन और चलता रहा तो सभी के घर के वाहन खड़े हो जाएंगे और उनके दैनिक कार्य प्रभावित होंगे,जिससे भारी समस्या का उन्हें सामना करना पड़ेगा, इस संबंध में एक भारत पैट्रोलियम बीडर गाँव के पेट्रोल टंकी संचालक के शिकायत नंबर पर जानकारी दी गई तो उनके द्वारा कहा गया कि पेट्रोल डीजल समाप्त हो गया है तो उसमें हम क्या कर सकते हैं जब आएगा तो सभी को पेट्रोल डीजल दिया जाएगा,
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








