खनन क्षेत्र में फिर दौड़ती मौत,टीपर ने कुचला, बाइक सवार MR की मौके पर दर्दनाक मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा।सोनभद्र (AKD।
  • गिरीश तिवारी)-बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • शनिवार को एक बार फिर तेज रफ्तार पत्थर लदे टीपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत
  • हो गई।
Share

ओबरा।सोनभद्र (AKD। गिरीश तिवारी)-बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर तेज रफ्तार पत्थर लदे टीपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।मृतक की पहचान अंकित चौरसिया पुत्र नंदलाल चौरसिया, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी ओबरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निखिल अपनी बाइक से रावटसगंज से ओबरा जा रहा था जो की एक कंपनी में MR के पद पर था वह शुक्रवार को रावटसगंज में ही रात रुक गया था शनिवार की सुबह अपने घर वापस ओबरा जा रहा था, तभी राधे-राधे इंटरप्राइजेज खदान के सामने बिल्ली चढाई पर तेज गति से निकल रहे पत्थर लदे टीपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन क्षेत्र में चलने वाले टीपर चालक तेज रफ्तार में बिना किसी नियम का पालन किए वाहन दौड़ाते हैं। ज्यादा चक्कर लगाने और अधिक टिप कमाने की होड़ में आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से बेलगाम टीपरों पर सख्त कार्रवाई, गति नियंत्रण और खनन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें