बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • जिले में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
  • सदर विकास खंड के बघूआरी गांव में दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत
  • की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
Share

सोनभद्र। जिले में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सदर विकास खंड के बघूआरी गांव में दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 15 साल पहले बनी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सोनभद्र के सदर विकास खंड बघूआरी गांव में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बघुवारी संपर्क मार्ग से ब्रम्हदीन टोला श्मशान घाट तक करीब 600 मीटर लंबी सड़क लगभग 15 वर्ष पहले बनाई गई थी, जो अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार आईजीआरएस संदर्भ संख्या 92620000013580 पर 8 मई 2026 को हुए निस्तारण में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि मौके के निरीक्षण में सड़क अत्यंत खराब हालत में मिली है। विभाग की ओर से यह भी कहा गया कि सड़क के निर्माण में करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी और किसी योजना में स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे कार्रवाई संभव होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें