ईंधन बचाओ अभियान को लेकर मंत्री संजीव कुमार गौड़ का बड़ा संदेश, इलेक्ट्रिक टोटो से पहुंचे अस्पताल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • खाड़ी देशों में जारी युद्ध और वैश्विक तनाव के बीच बढ़ते ईंधन संकट को लेकर अब देशभर में ईंधन बचत
  • और ऊर्जा संरक्षण को लेकर अभियान तेज होता दिखाई दे रहा है।
  • प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। खाड़ी देशों में जारी युद्ध और वैश्विक तनाव के बीच बढ़ते ईंधन संकट को लेकर अब देशभर में ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर अभियान तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में सक्रिय नजर आ रही है।इसी क्रम में रविवार को सोनभद्र के चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलेक्ट्रिक टोटो से पहुंचे। मंत्री के इस कदम को ईंधन बचाओ अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा।

दरअसल, पश्चिम एशिया यानी खाड़ी देशों में जारी युद्ध और तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए यह स्थिति चिंता का विषय मानी जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन बचाने, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाने और अनावश्यक संसाधनों के उपयोग से बचने की अपील की थी।प्रधानमंत्री ने सिर्फ अपील ही नहीं की बल्कि खुद भी इसकी शुरुआत अपने स्तर से की। हाल के दिनों में उनका छोटा काफिला काफी चर्चा में रहा, जिसमें पहले की तुलना में कम गाड़ियां दिखाई दीं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सीमित संसाधनों के उपयोग और वाहनों की संख्या कम करने को लेकर निर्देश दिए हैं।

Advertisement

इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ टोटो से चोपन सीएचसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचने को लेकर रही।मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से सप्ताह में कम से कम दो दिन इलेक्ट्रिक वाहन या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि हर व्यक्ति ईंधन बचत की दिशा में छोटा कदम उठाए तो इसका सकारात्मक असर देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों पर पड़ेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें