शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत, एक गंभीर घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • अनपरा थाना क्षेत्र में शक्तिनगर-वाराणसी राज्य मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
  • बैरपान के पास ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
  • में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में शक्तिनगर-वाराणसी राज्य मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरपान के पास ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक अंदर ही फंस गया।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद शक्तिनगर-वाराणसी राज्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें