कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी।विंढमगंज (रवि सिंह)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में रविवार सुबह 45 वर्षीय बृजबिहारी पुत्र प्रकाश कनहर नदी में नहाते समय हादसे का शिकार हो गए।
  • कनहर नदी में नहाते समय उनका सिर किसी पत्थर से जा टकराया, जिससे वह पानी में गिर गए।
  • आसपास नहा रहे ग्रामीणों की तत्परता के कारण उन्हें पानी से बाहर निकालकर मौके पर प्राथमिक उपचार दी गई ।परिवार और ग्रामीणों ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ समय स्थिति सामान्य…
  • अचानक बिगड़ गई।
Share

दुद्धी।विंढमगंज (रवि सिंह)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में रविवार सुबह 45 वर्षीय बृजबिहारी पुत्र प्रकाश कनहर नदी में नहाते समय हादसे का शिकार हो गए। कनहर नदी में नहाते समय उनका सिर किसी पत्थर से जा टकराया, जिससे वह पानी में गिर गए। आसपास नहा रहे ग्रामीणों की तत्परता के कारण उन्हें पानी से बाहर निकालकर मौके पर प्राथमिक उपचार दी गई ।परिवार और ग्रामीणों ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ समय स्थिति सामान्य लग रही थी, परंतु बाद में उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए कई बार फोन किया,पर उन्हें मदद देर से मिली। करीब एक बजे 108 एम्बुलेंस की टीम ईएमटी पंकज और चालक गौतम घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बृजबिहारी को उठाकर सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया।सीएचसी दुद्धी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि मरीज के सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान हैं। साथ ही तेज धूप व गर्मी के कारण हीट वेव से संबंधित लक्षण भी नजर आ रहे हैं। उनका इलाज जारी है और स्थिति के अनुसार आगे की चिकित्सीय इलाज की जाएगी।परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के कुछ घंटे बाद बृजबिहारी की तबियत सामान्य थी, लेकिन लगभग सुबह 10 बजे अचानक तेज बुखार और कमजोरी हुई। परिजन बार-बार एम्बुलेंस के लिए संपर्क करते रहे; मदद करीब एक बजे पहुँची। चिकित्सक फिलहाल परीक्षण कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार आगे का उपचार किया जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें