सोन नदी में समाए दो मासूम भाई, तलाश जारी, गांव में पसरा मातम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी डाला।सोनभद्र- कोन थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सोन नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए।
  • जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय पवन कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा निषाद, जो आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे, नदी में स्नान कर रहे थे।
  • इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए।
  • मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

डाला।सोनभद्र- कोन थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सोन नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय पवन कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा निषाद, जो आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे, नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ओबरा एसडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों किशोरों की तलाश लगातार जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुटे हुए हैं और दोनों किशोरों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन का कहना है कि दोनों किशोरों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें