दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे सहित 8 मोटरसाइकिलें बरामद, एक हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (AKD।गिरीश तिवारी) डाला।बीजपुर(सोनभद्र)-जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए चोपन एवं बीजपुर थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद…
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत
  • की गई इस कार्रवाई में चोपन पुलिस ने राजेश गोंड़ पुत्र हरिशंकर गोंड़ निवासी गाइडीह कला थाना चोपन को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
  • पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ
Share

(AKD।गिरीश तिवारी)

डालाबीजपुर(सोनभद्र)-जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए चोपन एवं बीजपुर थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में चोपन पुलिस ने राजेश गोंड़ पुत्र हरिशंकर गोंड़ निवासी गाइडीह कला थाना चोपन को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करता था और चोरी की गाड़ियों को बेचने के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद की गईं।वहीं बीजपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र सिरसोती के पास से रामबदल प्रजापति पुत्र रामकेवल प्रजापति निवासी ग्राम नेमना थाना बीजपुर को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार रामबदल प्रजापति एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना बीजपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है।पुलिस द्वारा बरामद वाहनों में तीन अपाचे, एक हीरो स्प्लेंडर, एक अपाचे आरटीआर, एक होंडा ड्रीम योगा तथा दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें