पुलिस लाइन चुर्क में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया नियमित योग करने का संकल्प

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • गिरीश तिवारी /AKD सोनभद्र।
  • "स्वस्थ
  • आयु के लिए योग" थीम पर आयोजित
  • 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।" पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में आयोजित
Share

गिरीश तिवारी /AKD

सोनभद्र। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।” पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चुर्क सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है। वर्तमान समय में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें