ओबरा-सी तापीय परियोजना पूरी तरह ठप, 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन शून्य,

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है।
  • सोनभद्र स्थित
  • ओबरा-सी तापीय परियोजना की दूसरी 660 मेगावाट इकाई भी तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गई है।
  • पहले से पहली इकाई बंद होने के चलते अब 1320 मेगावाट क्षमता वाली पूरी परियोजना से बिजली उत्पादन पूरी तरह शून्य हो गया है।
Share

सोनभद्र।उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। सोनभद्र स्थित ओबरा-सी तापीय परियोजना की दूसरी 660 मेगावाट इकाई भी तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गई है। पहले से पहली इकाई बंद होने के चलते अब 1320 मेगावाट क्षमता वाली पूरी परियोजना से बिजली उत्पादन पूरी तरह शून्य हो गया है। इसका असर प्रदेश की बिजली आपूर्ति पर भी देखने को मिला है। फिलहाल अभियंता युद्ध स्तर पर खराबी दूर करने में जुटे हैं। सोनभद्र की ओबरा-सी तापीय परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई रविवार दोपहर करीब 2 बजकर 28 मिनट पर तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। इकाई बंद होने के समय 600 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन हो रहा था। इससे पहले परियोजना की पहली 660 मेगावाट इकाई 9 जुलाई से डिस्ट्रीब्यूटेड कंट्रोल सिस्टम में आई खराबी के कारण बंद चल रही है। अब दोनों इकाइयों के ठप होने से 1320 मेगावाट क्षमता वाली पूरी ओबरा-सी परियोजना से बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया है। बिजली उत्पादन शून्य होने से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। कई क्षेत्रों में आपात बिजली कटौती की स्थिति बनी, हालांकि उच्च विद्युत प्रबंधन ने अन्य स्रोतों से बिजली उपलब्ध कराकर आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं परियोजना के अभियंता दूसरी इकाई में आई तकनीकी खराबी को दूर करने में लगातार जुटे हुए हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इकाई को जल्द दोबारा बिजली उत्पादन से जोड़ दिया जाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें