ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, दुद्धी रेफर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह विंढमगंज/सोनभद्र।
  • मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहा एक 20 वर्षीय युवक विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर उतरने के प्रयास में रेलवे ट्रैक किनारे पर कूद गया कर घायल हो…
  • प्राप्त
  • जानकारी के अनुसार नीरज (20 वर्ष) पुत्र रामरूप भुइयां, निवासी ग्राम सुखड़ा धुमा, ट्रेन से अपने घर आ रहा था।
Share

रवि सिंह

विंढमगंज/सोनभद्र। मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहा एक 20 वर्षीय युवक विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर उतरने के प्रयास में रेलवे ट्रैक किनारे पर कूद गया कर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज (20 वर्ष) पुत्र रामरूप भुइयां, निवासी ग्राम सुखड़ा धुमा, ट्रेन से अपने घर आ रहा था। विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की गति धीमी होने पर उसने उतरने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म के वह रेलवे पटरी किनारे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से युवक को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विढ़मगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी रेफर कर दिया। युवक का उपचार जारी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें