
AKD।गिरीश तिवारी
चोपन/सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत के छठ घाट पर शुक्रवार को जलस्तर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जलस्तर 8.03 मीटर दर्ज किया गया। पिछले जलस्तर की तुलना में पानी में कमी आने से छठ घाट और सड़क से पानी उतर गया है, जिससे स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।वहीं रेलवे कॉलोनी और आईडब्ल्यू कार्यालय के लिए पानी की आपूर्ति संचालित है।

दो मोटरों में से एक मोटर के माध्यम से पानी की आपूर्ति जारी रखी गई है।दूसरी ओर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित सोन नदी के नीचे जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर एसडीएम ओबरा रवि कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया।

उन्होंने जलस्तर और सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।एसडीएम ने निर्देशित किया कि यदि जलस्तर में अचानक वृद्धि होती है तो लोगों को समय रहते इसकी सूचना देकर सतर्क किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। प्रशासन द्वारा लगातार जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








