बाहुबली मुख्तार अंसारी का शूटर गिरफ्तार, एक दशक से चल रहा था फरार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मऊ।
  • जिले  की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ
  • लगी है जहां पर आई एस 191 गिरोह के सरगना मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर रामदुलारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
  • रामदुलारे गैंगस्टर एक्ट में वांछित
Share

मऊ। जिले  की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पर आई एस 191 गिरोह के सरगना मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर रामदुलारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । रामदुलारे गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मतलूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है । रामदुलारे के ऊपर 25000 रुपए का इनाम भी घोषित था । पिछले काफी समय से पुलिस को रामदुलारे की तलाश थी । राम दुलारे मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर बताया जा रहा है। एसओजी व सर्विलांस के साथ दक्षिणटोला पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब पांच अक्तूबर को रात्रि लगभग 10 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मन्ना सिंह हत्याकांड में गवाह रहे राम सिंह के गनर सतीश कुमार की हत्या में शामिल रामदुलारे दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर मोड़ आ रहा है । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मतलूपुर मोड़ पर पहुंच कर बाहुबली मुख्तार अंसारी जो कि आईएस 191 गिरोह का सरगना है उसके नजदीकी व मन्ना सिंह हत्याकांड में गवाह राम सिंह मौर्या के गनर सतीश कुमार की हत्या में शामिल शार्प शूटर रामदुलारे को गिरफ्तार कर लिया । रामदुलारे राम सिंह हत्याकाण्ड में सह अभियुक्त और गैगस्टर एक्ट में 2010 से वांछित था और फरार चल रहा था । 25 हजार रुपए के इनामिया शातिर शार्प शूटर रामदुलारे जो कि सकलडीहा जनपद चन्दौली का रहने वाला है । जिसको पुलिस ने मतलूपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया । रामदुलारे के पास से एक अवैध पिस्टल व दो अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया । पकड़े गए अपराधी को जेल भज दिया गया ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें