एसपी की समीक्षा बैठक, न्यायालयीन मामलों में प्रभावी पैरवी पर जोर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क में समीक्षा बैठक कर ऑपरेशन कन्विक्शन, केस डायरी, फर्द चालानी, जमानत
  • सत्यापन और रिमाण्ड से जुड़े मामलों की समीक्षा की।
  • इस दौरान उन्होंने संबंधित
Share

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क में समीक्षा बैठक कर ऑपरेशन कन्विक्शन, केस डायरी, फर्द चालानी, जमानत सत्यापन और रिमाण्ड से जुड़े मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को न्यायालय में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह समेत संबंधित थानों के प्रभारी, न्यायालय पैरोकार, मॉनिटरिंग सेल, जमानत सत्यापन सेल और रिट सेल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान एसपी ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी, केस डायरी और फर्द चालानी से संबंधित कार्यवाही की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही जमानत सत्यापन और रिमाण्ड से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निर्देशित किया कि न्यायालय से संबंधित सभी कार्यवाहियों में समयबद्धता और अभिलेखों की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। अभियोजन से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही करते हुए दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने पर जोर दिया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें