बाऊली में डूबने से बालक की मौत,मची चीख पुकार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घोरावल/सोनभद्र(राजेंद्र मानव) - कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में रविवार शाम बाउली में डूबने से एक किशोर की मौत
  • हो गई।लोहांडी गांव निवासी अजय कोल का पुत्र बृजेश (14) की गांव में ही अकड़िहवा तालाब के पास खेत
  • में बने बाउली में रविवार को डूबने से मौत
  • हो गई।परिजनों ने बताया कि रविवार को सुबह 10:00 बजे बृजेश नहाने के लिए गांव में ही अकड़िहवा तालाब के पास एक किसान की निजी बाऊली में गया था।
Share

घोरावल/सोनभद्र(राजेंद्र मानव) – कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में रविवार शाम बाउली में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।लोहांडी गांव निवासी अजय कोल का पुत्र बृजेश (14) की गांव में ही अकड़िहवा तालाब के पास खेत में बने बाउली में रविवार को डूबने से मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि रविवार को सुबह 10:00 बजे बृजेश नहाने के लिए गांव में ही अकड़िहवा तालाब के पास एक किसान की निजी बाऊली में गया था। इसी दौरान पांव फिसलने से गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई ।काफी देर तक घर न लौटने पर घर के लोगों ने खोज बीन शुरू की तो बाऊली के पास उसका कपड़ा और चप्पल पड़ा हुआ था।घटना की जानकारी होते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और दोपहर 2:00 बजे उसे बाऊली से बाहर निकाला गया।आनन फानन में उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सको ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए पुलिस को सूचना नही दी।मृतक बृजेश दो भाइयों और एक बहन में छोटा था।उधर हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें