
घोरावल (राजेंद्र कुमार मानव)। यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में मंगलवार को संचारी रोगों से बचाव के लिए दस्तक अभियान हेतु आशा कार्यकर्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया।यूनिसेफ के डीएमसी संदीप श्रीवास्तव, डीएसओ यूपीटीएसयू अमित कुमार, आभा पटेल, सुषमा और बीएमसी संदीप सरोज ने आशा कार्यकर्त्रियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि नमी, गंदगी, सीलन ,जल प्रदूषण व मच्छरों की वजह से लोग बीमार हो जाते हैं,जिसमें प्रायः बच्चों की संख्या ज्यादा रहती है।इसका विशेष कारण साफ-सफाई का अभाव व जागरूकता में कमी है।उसी के निवारण हेतु संचारी रोगों से बचाव हेतु दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है।इसमेें बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।सभी आशा कार्यकर्त्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन कम से कम छह परिवारों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करें।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








