
घोरावल(राजेन्द्र मानव) – करमा थाना अन्तर्गत मदैनिया गांव के समीप बुधवार को सुबह करीब 7 बजे पिकअप की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बुधवार की सुबह 7 बजे सत्यम पटेल 20 वर्ष पुत्र हीरालाल पटेल निवासी धौरहरा, थाना करमा किसी काम बाइक से हिनौता गांव जा रहा था ज्योंही वह मदैनिया गांव के बाहर पहुंचा सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी और परिजनों ने इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार को समाचार बनाए जाने तक इलाज चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








