आक्रोशित शिक्षक शिक्षिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घोरावल: (राजेंद्र मानव) - स्थानीय ब्लॉक के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कंपोजिट विद्यालय सरंगा की दो शिक्षिकाओं के साथ
  • मारपीट, अभद्र व्यवहार के मामले में बुधवार को देर शाम खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन दिया।प्राप्त
  • जानकारी के अनुसार शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीते दिनों कंपोजिट विद्यालय सरंगा की दो शिक्षिकाओं के साथ
  • गांव के सरहंगों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार के कारण शिक्षिकाओं की सामाजिक और मानसिक स्थिति को आघात
Share

घोरावल: (राजेंद्र मानव) – स्थानीय ब्लॉक के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने कंपोजिट विद्यालय सरंगा की दो शिक्षिकाओं के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार के मामले में बुधवार को देर शाम खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीते दिनों कंपोजिट विद्यालय सरंगा की दो शिक्षिकाओं के साथ गांव के सरहंगों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार के कारण शिक्षिकाओं की सामाजिक और मानसिक स्थिति को आघात पहुंचा है। शिक्षकों शिक्षिकाओं ने बीईओ और अन्य उच्चाअधिकारियों से मांग की है कि शिक्षिकाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में वे अपने माध्यम से दोषी आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए उचित माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ पत्राचार करें। इसके साथ ही शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने मांग की है कि विभागीय कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा उन पर अत्यधिक दबाव न बनाया जाए।इस अवसर पर यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर, अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, महिला शिक्षक संगठन की जिला अध्यक्ष कौशरजहां सिद्दीकी, देवेन्द्र सिंह अनिल प्रजापति समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अन्त में खंड शिक्षा कार्यालय पर सभी शिक्षकों ने आगे की रणनीति बनाने हेतु आपात बैठक की।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें