बड़ी खबर: अनियंत्रित प्राइवेट बस खाई में पलटी, पांच की मौत,  26 घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मिर्ज़ापुर।
  • संतनगर थाना क्षेत्र के दादरी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित
  • निजी बस खाई में पलटने से पांच लोगों की मौके पर मौत
  • हो गई।
Share

मिर्ज़ापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के दादरी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस खाई में पलटने से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर राहत बचाव में जुटी है। यह बस मिर्जापुर से मतवार जा रही थी बस, बस ओवरलोड बताई जा रही थी।  चालक की जगह पर परिचालक बस चल रहा था जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। बताया गया कि मिर्जापुर संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बंधा गांव के पास शुक्रवार के सुबह उस समय चीख पुकार मच गयी जब तेज रफ्तार प्राइवेट सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटते देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकलने का काम शुरू कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से पहले लालगंज सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत्यु घोषित कर दिया। दो दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को लालगंज से जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है जहां पर इलाज चल रहा है.हादसे का कारण बताया जा रहा है चालक के जगह परिचालक बस चला रहा था जिससे हादसा हुआ है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनदंन के साथ जिले के अन्य अधिकारी भी मौके पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायल मरीजों का अस्पताल पहुंचकर हाल जाना है.आर्थिक मदद पहुंचाने की बात कही है। बस में सवार मृतकों की बात किया जाए तो ममता उम्र 26 वर्ष निवासी बढ़ौना दुबार थाना लालगंज, मनीता उम्र करीब-25 वर्ष निवासी मतवार थाना हलिया, अभिषेक उम्र करीब-02 वर्ष निवासी बढ़ौना दुबार थाना लालगंज, सत्यनारायण (चालक) उम्र करीब-40 वर्ष और विष्णु कुमार उम्र करीब-10 वर्ष निवासी बाबू गोड़र दुबार थाना लालगंज के रहने वाले थे। बताया जा रहा है मिर्जापुर से शिवराज नाम की बस हर दिन के तरह शुक्रवार के सुबह भी मतवार कुशियरा के लिए जा रही थी। बस में करीब 31 लोग सवार थे।  बस जैसे ही थाना सन्तनगर क्षेत्र के ददरी बन्धा के पास पहुंचती है अनियंत्रित होकर पलट जाती है. इसमें पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है बाकी बस में सवार सभी घायलों को लालगंज और हलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता है जहां गंभीर हालत देखते हुए कुछ यात्रियों को जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया है 8 एंबुलेंस की मदद से, जहां पर इलाज चल रहा है. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया की बस में कुल 31 लोग सवार से जिसमे से 16 लोगो को हल्की चोट आयी है.10 लोगो को जिला अस्पताल भेजा गया है। 5 लोगो की मौत हुई.जिसमें 2 बच्चे एक महिला बस का चालक और अन्य की मौत हुई है, हादसे का कारण पता की जा रही है दोषियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें