नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओ को किया जागरूक

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी(रवि सिंह) - नारी शक्ति वंदन सम्मेलन विधान सभा क्षेत्र दुद्धी के ब्लाक परिसर में शनिवार को आयोजित
  • किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राम शकल जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद क्षेत्रीय विधायक रामदुलार आदि ने भारत
  • माता ,पंडित
  • दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम के दौरान शासन स्तर से चलाई जा रही महिलाओ की योजनाओं पर विस्तार पर चर्चा की गई जिसमे मुख्यरूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम…
Share

दुद्धी(रवि सिंह) – नारी शक्ति वंदन सम्मेलन विधान सभा क्षेत्र दुद्धी के ब्लाक परिसर में शनिवार को आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राम शकल जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद क्षेत्रीय विधायक रामदुलार आदि ने भारत माता ,पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम के दौरान शासन स्तर से चलाई जा रही महिलाओ की योजनाओं पर विस्तार पर चर्चा की गई जिसमे मुख्यरूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत मिले 33 फीसदी आरक्षण पर के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता ने महिलाओ को जागरूकता के बाबत सोराव में आयोजित अनुचित जाति एव जनजाति मोर्चा के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। साथ ही कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर जोर देने को कहा।
मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद राम शकल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
भारत में परिवारवाद एक ताकत है जहा महिलाए परिवार जोड़ने का काम करती है एसी नारी शक्तियों के सम्मान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 23 सितम्बर को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कर लागू किया जिससे महिलाओ की भागीदारी लोक सभा व राज्यसभा में बड़ेगी।यह बिल आने वाले वर्षो में महिलाओ के लिए वरदान साबित होगी।बेटियो को पढ़ाए और उन्हे अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करे।क्षेत्रीय विधायक राम दुलार
ने कहा कि महिलाए अपने हक अधिकार को जाने भाजपा नारी सशक्तिकरण का बढ़ावा दिया और महिलाए घर से बाहर निकला शुरू कर दी वर्तमान समय में सैकड़ों महिलाए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जीविकोपार्जन का कार्य कर रही है।

Advertisement

जिला कार्यक्रम संयोजक व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि
नारी शक्ति बंदन अधिनियम के तहत विधान सभा व लोकसभा में 33% फीसदी आरक्षण महिलाओ को प्रधानमंत्री ने दिया।महिलाओ को उज्ज्वला योजना आवास योजना घरौनी सभी महिलाओ के नाम से दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन शारदा खरवार ने किया।इस दौरान ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी , नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन, मीरा सिंह गोड, रूपा गुप्ता,जिला कार्यसमिति सदस्य राजन चौधरी, जीत सिंह खरवार ,मनोज सिंह ,मोहन लाल खरवार ,
मनोज मिश्रा, सोना बच्चा अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडे गौरव सिंह मनीष जायसवाल शेषमणि चौबे हिमांशु चौरसिया सहित सैकड़ों संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

इनसेट
क्रय विक्रय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित।
दुद्धी/सहकारिता समिति के क्रय विक्रय अध्यक्ष अध्यक्ष आशीष तिवारी को निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें