श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार और जागरूकता रैली को ब्लाक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र :(गिरीश तिवारी) लखनऊ में श्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित
  • होने जा रहे प्रगतिशील किसानों को चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंंड़ ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कोन व चोपन ब्लाक के 50 किसान बस से श्री अन्न की खेती की तकनीक…
  • अन्न महोत्सव में मोटे अनाज से बने भोजन के करीब 40 स्टॉल लगाए जाएंगे.
  • अधिकारीयों के मुताबिक इस मौके पर मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रदेश में कई किसान जो अच्छा काम कर रहे हैं उनके नाम का चयन किया गया है, जिन्हें मंच पर ही सम्मानित
Share

सोनभद्र :(गिरीश तिवारी) लखनऊ में श्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे प्रगतिशील किसानों को चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंंड़ ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कोन व चोपन ब्लाक के 50 किसान बस से श्री अन्न की खेती की तकनीक सीखने के लिए लखनऊ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं कृषि विभाग द्वारा 50 प्रगतिशील किसानों को बस में बैठाकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल होने के लिए भेजा गया है बताते चलें कि 29 अक्टूबर को मिर्जापुर, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी,सोनभद्र चित्रकूट और झांसी के किसान अन्न महोत्सव में शामिल होंगे. अन्न महोत्सव में मोटे अनाज से बने भोजन के करीब 40 स्टॉल लगाए जाएंगे. अधिकारीयों के मुताबिक इस मौके पर मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रदेश में कई किसान जो अच्छा काम कर रहे हैं उनके नाम का चयन किया गया है, जिन्हें मंच पर ही सम्मानित किया जाएगा. हर मंडल से 50 प्रगतिशील किसान इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि उत्तर प्रदेश में मोटे अनाज की खेती और खपत के संबंध में आम लोगों के साथ ही किसानों के बीच जागरूकता पैदा हो इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मोटे अनाज के प्रोत्साहन और उसके उत्पादन को लेकर प्रदेश सरकार की ओर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के दृष्टि से बेहद लाभदायक है किसान अधिक से अधिक इसका उत्पादन करें, जिससे निश्चित ही किसानों की आय दोगुनी करने में यह मददगार साबित होगा उन्होंने कहा कि इसके प्रचार प्रसार के लिए लखनऊ में श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर उनके साथ प्राविधिक सहायक कृषि रंजीत प्रजापति,टाटा चौधरी,आशीष, गुलाब गीता माली सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें