भारत की जीत के लिए शुरू हुआ हवन- पूजन, न्यूजीलैंड से हो रहा भारत का मुकाबला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कानपुर।
  • विश्व कप में ग्रुप राउंड के मुकाबले समाप्त
  • हो चुके हैं और 15 नवंबर दिन बुधवार को पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है।
  • इस मैच में मेजबान भारत
Share

कानपुर। विश्व कप में ग्रुप राउंड के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और 15 नवंबर दिन बुधवार को पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से इस राउंड में आमने सामने है. पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़कर फाइनल में जगह बनाई थी।  टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी। विश्वकप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल शुरू हो चुका है। क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की जीत के लिए कामना कर रहें हैं। कानपुर में भारत की जीत के लिए मां पीतांबरा हवन किया गया। इस हवन के बारे में कहा जाता है कि शत्रुओं पर विजय पाने के लिए इसे किया जाता है। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने सुबह से ही भारत की जीत के लिए हवन पूजन शुरू कर दिया है। इस हवन को देश की जानीमानी एस्ट्रोलॉजर नितिशा मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है। 

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें