दुद्धी तहसील में मुख्य समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी सोनभद्र(रवि सिंह) -तहसील सभागार में माह के प्रथम शनिवार को आयोजित
  • तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त
  • 65 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आए।
  • जिसमें 11 मामलों का मौके पर निस्तारित
Share

Advertisement

दुद्धी सोनभद्र(रवि सिंह) -तहसील सभागार में माह के प्रथम शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त 65 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 11 मामलों का मौके पर निस्तारित किया गया और शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया है। तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने किया। उन्होंने तहसील समाधान दिवस पर आए शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक एक कर सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर समय से निस्तारित करें शिकायत कर्ताओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। कहां की अगर एक हफ्ते के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी।

तहसील समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, एसडीएम सुरेश सीएमओ अश्वनी त्रिपाठी, डीएफओ स्वतंत्र श्रीवास्तव ,पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें