परिणय सूत्र में जल्द बंधेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किया यह ऐलान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश।
  • प्रदेश में कुछ ही दिनों में सुर्खियां बटोरने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदुत्व को लेकर हमेशा अक्सर चर्चाओं में रहते हैं देश विदेश में उनके करोड़ो भक्त
  • है, भक्त
  • हमेशा पंडित
Share

मध्य प्रदेश। प्रदेश में कुछ ही दिनों में सुर्खियां बटोरने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदुत्व को लेकर हमेशा अक्सर चर्चाओं में रहते हैं देश विदेश में उनके करोड़ो भक्त है, भक्त हमेशा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बारे में जानने के उत्सुक रहते हैं की वह कब शादी करेंगे, वहीं अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया है की वह जल्दी ही शादी करेंगे।
इससे पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया था कि पत्र लिखकर लड़कियां उन्हें धमकी दे रही हैं उन्होंने कहा,पत्र के माध्यम से लड़कियां कह रही हैं कि अगर आप बारात लेकर नहीं आए तो वह आत्महत्या कर लेंगी इसलिए उन्होंने एक वीडियो जारी किया कि लड़कियां ऐसे कृत्य नहीं करें उन्होंने कहा कि गुरु और माता-पिता की आज्ञा मिलते ही हम शादी कर लेंगे।
इसके साथ ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें आगे बहुत कार्य करने हैं। देखा जाय तो 2024 बाबा के लिए नई खुशियां लेकर आया है। हम जल्द ही सेहरा सजाने वाले हैं बागेश्वर सरकार ने हंसते हुए यह भी कहा कि कोई निर्लज दूल्हा ही होगा, जो ऐसा बोलेगा लेकिन हम बोल रहे हैं वहीं, दुल्हन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने तो अभी तक नहीं देखी है आपने देखी हो तो बताओ हालांकि उनका कहना था कि माता-पिता की पसंद से शादी होगी। उल्लेखनीय है कि चर्चा में आने के बाद से ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी की चर्चा हो रही है कुछ कथावाचकों के साथ भी कथित रूप से इनके नाम जुड़े थे लेकिन इन चर्चाओं को धीरेंद्र शास्त्री खारिज करते रहे हैं छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम है पंडित धीरेंद्र शास्त्री अगर बाहर नहीं होते हैं तो यही रहते हैं अटकलें हैं कि 2024 में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी हो जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें