कस्बा इंचार्ज के दुर्व्यवहार से भड़के अधिवक्ता

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र (रवि सिंह) -।
  • दुद्धी कस्बे के कस्बा इंचार्ज के दुर्व्यवहार से रविवार को अधिवक्ता भड़क गए।
  • एक जूनियर अधिवक्ता के साथ
  • दुर्व्यवहार का मामला सामने आते ही अधिवक्ताओं कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल एसपी से सेलफोन पर कस्बा इंचार्ज की शिकायत
Share

दुद्धी, सोनभद्र (रवि सिंह) -। दुद्धी कस्बे के कस्बा इंचार्ज के दुर्व्यवहार से रविवार को अधिवक्ता भड़क गए। एक जूनियर अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आते ही अधिवक्ताओं कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल एसपी से सेलफोन पर कस्बा इंचार्ज की शिकायत की और एसपी के आश्वासन पर अधिवक्ता शांत हुए।
दुद्धी बार संघ अध्यक्ष रामपाल जौहरी,पूर्व अध्यक्ष कैलाश गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल अग्रहरि ने संयुक्त रूप से बताया कि एक पारिवारिक मामले में एक अधिवक्ता को कस्बा चौकी प्रभारी ने बुलाया था कि उन्होंने बात-चीत के दौरान अधिवक्ता को धमकाने के साथ -साथ अनाप शनाप भाषा का प्रयोग करने लगे अधिवक्ता के द्वारा उक्त व्यवहार का विरोध करने पर कस्बा इंचार्ज दुर्व्यवहार करने लगे। मामला बढ़ते देख अन्य अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया। अधिवक्ताओं का कहना था कि जिस तरह कस्बा इंचार्ज का व्यवहार सामने आया हैं इससे साफ प्रतीत होता हैं कि ये पुलिस आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार करती होगी। हालांकि थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मामले तत्काल हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। अधिवक्ताओं ने उक्त कस्बा इंचार्ज को तत्काल दुद्धी से हटाने की मांग की हैं।

Advertisement

इस दौरान अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, मुरलीधर,श्याम कुमार,मनोज आजाद, सुजीत कुमार, सुधीर,आशीष जायसवाल, विकास सहित अन्य मौजूद रहें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें