शिव शक्ति महिला मंडल ने जरूरतमंदों को बाटे कंबल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट आलोक तिवारी/गिरीश तिवारी) सोनभद्र।
  • मकर संक्रांति व सोमवार को अयोध्या धाम स्थित
  • सरजू नदी तट पर जहां शिव शक्ति महिला मंडल सोनभद्र की संरक्षिका सुशीला पाठक की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया, वहीं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट सोनभद्र की ओर से यमुना…
  • बता दें कि सोनभद्र के भिखारी उर्फ जंगली बाबा के द्वारा अयोध्या धाम स्थित
Share

(रिपोर्ट आलोक तिवारी/गिरीश तिवारी)

Advertisement

सोनभद्र। मकर संक्रांति व सोमवार को अयोध्या धाम स्थित सरजू नदी तट पर जहां शिव शक्ति महिला मंडल सोनभद्र की संरक्षिका सुशीला पाठक की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया, वहीं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट सोनभद्र की ओर से यमुना बिहारी कुंज आश्रम पर भूखों को खिचड़ी खिलाई गई। बता दें कि सोनभद्र के भिखारी उर्फ जंगली बाबा के द्वारा अयोध्या धाम स्थित मणिराम छावनी के धर्म मंडप में 17 जनवरी से 25 जनवरी तक विराट रूद्र महायज्ञ एवं 11 निर्धन कन्याओं की शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मकर संक्रांति पर्व पर भिखारी बाबा के साथ सोनभद्र से आए आचार्य राजेश कुमार पाठक, शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, राम खेलावन, श्याम बिहारी, प्रहलाद, रामवृक्ष, हरिचंद, प्रभु नारायण, भुनेश्वर, राजेंद्र, शेरू अभय, अयोध्या, रामप्यारे और योगेश ने सरजू नदी में स्नान किया और नदी तट पर ही पूजन अर्चन किया। शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक ने सरजू नदी तट पर जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया। जाड़े में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। वहीं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से यमुना बिहारी कुंज आश्रम पर भूखों को खिचड़ी खिलाई गई। इसके अलावा मंगलवार को भंडारा चलाया गया, जिसमें बहुत से लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भिखारी बाबा, आचार्य राजेश कुमार पाठक, आचार्य मनीष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

कल से विराट रुद्र महायज्ञ के लिए निकलेगी कलश यात्रा

सोनभद्र। अयोध्या धाम स्थित मणिराम छावनी धर्म मंडप में बनी यज्ञशाला में सोनभद्र के भिखारी बाबा  विराट रूद्र महायज्ञ कराएंगे। इसके लिए 17 जनवरी को कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा सरजू नदी से कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचेगी, जहां कलश स्थापना के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो जाएगा। यह यज्ञ नौ दिन तक चलेगी और अंतिम दिन 25 जनवरी को 11 निर्धन कन्याओं की शादी भी कराई जाएगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें