एक दूजे के हुए 70 जोड़े ,एक जोड़े का हुआ निकाह

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी।
  • जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंन्त्री सामूहिक विवाह का आयोजन भाऊ राव देवरस पीजी कालेज परिसर में बुधवार को किया गया , जहाँ कुल 70 जोड़ो की शादी कराई गई जिसमें 69 जोड़ो को…
  • सामूहिक विवाह को सम्पन्न कराने में राबर्ट्सगंज से आये पंडित
  • नीरज मिश्र ने कुल 11 सहयोगी पंडितों के साथ
Share

दुद्धी। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंन्त्री सामूहिक विवाह का आयोजन भाऊ राव देवरस पीजी कालेज परिसर में बुधवार को किया गया , जहाँ कुल 70 जोड़ो की शादी कराई गई जिसमें 69 जोड़ो को हिन्दू रीति रिवाज व विधि विधान से सम्पन्न कराई गई वहीं एक जोड़े को निकाह कराया गया। सामूहिक विवाह को सम्पन्न कराने में राबर्ट्सगंज से आये पंडित नीरज मिश्र ने कुल 11 सहयोगी पंडितों के साथ विवाह संपन्न कराया वहीं मुस्लिम जोड़े को मौलाना गुलाम सरवर ने निकाह पढ़ाई|अतिथियों में भाजपा के सदर ब्लॉक प्रमुख अजित रावत ,बभनी ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ,दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ,एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष श्रवण गोंड,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने 70 कन्यायों का कन्यादान कर नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया ।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी , राजन चौधरी ,मनोज सिंह बबलू ,मनीष जायसवाल, भोलू जायसवाल ,पीयूष कसेरा , डीपीआओ विशाल सिंह ,बीडीओ हेमंत सिंह ,एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ,बीओ पीआरडी धर्मेंद्र कुमार के साथ अन्य ब्लॉक कर्मी रहे।बीडीओ हेमंत सिंह ने बताया कि नवविवाहित जोड़ो को 35 हजार रुपये प्रति जोड़ा साथ में 10 हजार रुपये की सामग्री दी गयी है । कहा कि औपचारिक तौर पर जोड़ो को वैवाहिक परिधान दी गयी है आभूषण सहित अन्य वस्तुएं ब्लॉक से प्रदान की जाएगी वहीं कन्या के खाते में 35 हजार रुपये भेज दी जाएगी।कार्यक्रम का संचालन सैयद फैजुल्लाह व अविनाश गुप्ता से संयुक्त रूप से किया।

Advertisement

निकाह के लिए मिर्जापुर से आया दूल्हा
दुद्धी। सामूहिक विवाह के दौरान एक जोड़ा मुस्लिम भी दिखा जिसकी शादी में निकाह पढ़ाया गया। मुस्लिम जोड़े में दूल्हा बिलाल खां मिर्जापुर से आया था वहीं दुल्हन रूमी निशा अमवार की रहने वाली है। मौलाना गुलाम सरवर ने दोनों को निकाह पढ़वाया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें