वार्षिकोत्सव में बच्चों ने लोगों का मोहा मन 

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट रवि कुमार सिंह) दुद्धी/ सोनभद्र।  तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • समारोह के मुख्य अतिथि सर्किल ऑफिसर(C O.) प्रदीप सिंह चंदेल व खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण,माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ
  • किया गया।
  • बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
Share

(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)

Advertisement

दुद्धी/ सोनभद्र।  तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सर्किल ऑफिसर(C O.) प्रदीप सिंह चंदेल व खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण,माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। स्वागत नृत्य, देशभक्ति के कार्यक्रम  व नृत्य, बेटियों की शिक्षा का अलख जगाता नृत्य, लोकनृत्य कर्मा और झूमर आदि कार्यक्रमों ने सभी का मनमुग्ध कर लिया।

वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि सर्किल ऑफिसर  प्रदीप सिंह चंदेल ने बच्चों , अभिभावकों तथा शिक्षकों को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति पर दो ऋण ऐसे होते हैं ।जिनसे व्यक्ति कभी भी ऋण मुक्त नहीं हो सकता:  एक ऋण है माता-पिता का तथा दूसरा है गुरु का, जिनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन में रहकर ही व्यक्ति प्रगति की ओर उन्मुख रहकर अभीष्ट लक्ष्य प्राप्त करता है। परिश्रम के द्वारा ही सफलता अर्जित की जा सकती है। उसका कोई संक्षिप्त रास्ता नहीं। अत: परिश्रम करके जीवन में नवीन आयाम  स्थापित करें। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने उत्साहवर्धन करते हुए शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक *निपुण भारत मिशन* के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम के समस्त बच्चों और शिक्षक/ शिक्षिकाओं  को बधाई देते हुए  निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1/2/3 हेतु निर्धारित निपुण लक्ष्य को निपुण लक्ष्य ऐप से सफलतापूर्वक अर्जित कर *निपुण छात्र* तथा *निपुण विद्यालय* होने का गौरव प्राप्त करने पर सभी को *प्रमाण पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया। सामुदायिक सहभागिता तथा अभिभावक आत्मीयता का अद्भुत समागम देखकर मुक्त कंठ से समुदाय की प्रशंसा की।  जिनके साझा प्रयासों द्वारा विद्यालय में नामांकित प्रत्येक छात्र-छात्रा को आईकार्ड (फोटो युक्त पहचान-पत्र)वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, समाज सेवी बालकृष्ण जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणोदय जौहरी, एआरपी संतोष सिंह तथा श्रवण कुमार, ग्राम प्रधान सुरेश चंद, एसएमसी अध्यक्ष शीला देवी, संगीता देवी समेत विद्यालय के शत -प्रतिशत अभिभावकों का हुजूम उपस्थित रहा। बच्चों के कार्यक्रमों से उत्साहित होकर आत्मीयता के साथ माताओं द्वारा लोकनृत्य कर्मा तथा झूमर की अनुपम प्रस्तुति की गई। जिन्होंने सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल के द्वारा किया गया। उत्साहपूर्वक संलग्न सहायक अध्यापिका सरिता , शिक्षामित्र लक्ष्मी पुरी सिंह, अविनाश कुमार गुप्ता  समेत जनेवा देवी, जगती देवी , अनारो देवी, रंजन कुमार व मुस्कान, संगीता , सुशीला सम्मिलित रहें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें