
(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)
दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संवाद कार्यक्रम दुद्धी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील तिवारी की अध्यक्षता में आज रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ। जिसमे संग़ठन की मजबूती पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी राकेश मौर्य और विशिष्ठ अतिथि के रूप मे जिला अध्यक्ष राम राज सिंह जी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश सचिव राकेश मौर्य ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के जरिये ब्लॉक और न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकरियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस संवाद में कार्यकर्ताओं से सीधे बात चीत कर उनके मन की बात जानने समझने का मौका मिलेगा।जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर संगठन के निर्माण में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुज़बूती के साथ चुनाव में दिखेगी, इसको लेकर एक एक कार्यकर्ता ओ को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।ब्लाक अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ ही न्याय पंचायत को मजबूत बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे ने महिलाओ को कांग्रेस से जोड़ने के लिए लगातार हर ब्लॉक में बैठक कर संगठन में काम करने वाली महिलाओं को जोड़ने की बात कही ।उक्त मौके पर शहर अध्यक्ष राजीव तिवारी, प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, प्रदीप चौबे, म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष रामचन्द्र पनिका, शारद पनिका ग्राम प्रधान, अरुण चौबे,राममनोहर नॉर्क़े, सुनील कुमार, रामशंकर यादव, चंद्रदेव, विनोद कुशवाहा, वेद अग्रहरि, नेहाल अहमद,मोहम्मद शब्बीर, अजित तिवारी, दिलीप गोड,विनीत देवी, सुभावती देवी, शिवकान्ति देवी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















