लेखपाल पर हुई कार्रवाई से क्षुब्ध लेखपालों ने  दिया धरना

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट रवि सिंह) सोनभद्र।
  • दुद्धी तहसीलदार ने दो लेखपालों रवि सहगल व सुशील पांडेय  को लापरवाही के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ
  • विभागीय कार्रवाई की  है।
  • जिससे आक्रोशित
Share

(रिपोर्ट रवि सिंह)

Advertisement

सोनभद्र। दुद्धी तहसीलदार ने दो लेखपालों रवि सहगल व सुशील पांडेय  को लापरवाही के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ विभागीय कार्रवाई की  है। जिससे आक्रोशित लेखपालों ने शुक्रवार को मीटिंग का बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। लेखपाल संघ ने दोनो लेखपालों के खिलाफ हुए कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर अड़े रहें|  लेखपालों ने इस दौरान लेखपाल संघ जिंदाबाद के नारे भी लगाया। लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि बिना किसी नोटिस ,सूचना व स्पष्टीकरण के तहसीलदार महोदय  द्वारा दो लेखपालों पर लगातार कार्रवाई की गई जो गलत है। बताया कि लेखपाल रवि सहगल जिनका  मूल  तैनाती क्षेत्र  हथवानी है । जिनके पास शिशवा ,झापर ,पतख़िरना पिपरहर ,घिहवी  का भी अतिरिक्त चार्ज मिला है ,तथा सुशील पांडेय कुलडोमरी के लेखपाल  है|कल गुरुवार को तहसीलदार घिहवी पहुँचे थे जहाँ लेखपाल को तुरंत पहुँचने के निर्देश दिए जो संभव नही हो सका इस कारण तहसीलदार ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति गुरुवार कर दी|वहीं कुलडोमरी के लेखपाल सुशील पांडेय के खिलाफ रियल टाइम खतौनी के मामले में प्रतिकूल प्रविष्टि व विभागीय कार्रवाई की संस्तुति 15 दिन पूर्व कर दी| दोनों कार्रवाई में ना तो किसी को नोटिस दी गयी ना सूचना दी गयी और ना ही स्पष्टीकरण मांगा गया| अंजना सिंह लेखपाल ने कहा कि जब तक ऐसी कार्रवाई की रोक नही लगेगी और हुई कार्रवाई वापस नही ली जाएगी वे धरनाको जारी रखेंगे|उन्होंने कहा कि आज तहसील मुख्यालय पर लेखपालों की रूटीन मीटिंग  थी ।दुद्धी लेखपाल संघ ने तहसीलदार महोदय से कार्रवाई के बावत वार्ता की और इसे वापस लेने की मांग की  तो वे कार्रवाई पर अड़े रहे। इस कारण हम सभी लेखपाल संघ के लोग मीटिंग का बहिष्कार कर धरने पर बैठे हुए हैं|

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें