योगी सरकार के मंत्री ने जाने किसे कह दिया नकली सनातनी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को नकली सनातनी बताया है।
  • अनिल राजभर ने कहा है कि नकली सनातनी बनकर अयोध्या जाने वालों को सफलता नहीं मिलेगी।
  • उन्होने कहा कि जनता नकली सनातनियों के बहकावे में नहीं आने वाली है।
  • चुनाव के समय अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए क्यूं जा रहे हैं यह जनता भलीभांति जानती और समझती है।
Share

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को नकली सनातनी बताया है। अनिल राजभर ने कहा है कि नकली सनातनी बनकर अयोध्या जाने वालों को सफलता नहीं मिलेगी। उन्होने कहा कि जनता नकली सनातनियों के बहकावे में नहीं आने वाली है। चुनाव के समय अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए क्यूं जा रहे हैं यह जनता भलीभांति जानती और समझती है। वहीं राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली से चुनाव लडने की अटकलों पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा है कांग्रेस पार्टी को पिछली बार अमेठी में हराया था, इस बार रायबरेली में भी हराएंगे। अनिल राजभर ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को दोहरा चरित्र वाला बताया है। उन्होने कहा कि वोट के लिए ये लोग कुछ भी कर सकतें हैं। जनता की भावनाओं से ये पहले भी खेलते रहें हैं, इस लिए जनता इनको अच्छे से जानती और समझती है। इनके बहकावे में कोई आने वाला नहीं है, परिणाम सुनिश्चित है। चार सौ पार के नारे के साथ संकल्पित होकर बीजेपी का कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में जुटा हुआ है। विपक्षियों का पतन निश्चित है। प्रदेश की विधानसभा में नाम मात्र के दो विधायक हैं, विधान परिषद कांग्रेस मुक्त हो चुकी है। इस लोकसभा चुनाव में यूपी से भी ये मुक्त हो जाएंगे। वहीं दो चरणों में हुए मतदान के बाद जीत की ओर बढ़ने के इंडिया गठबंधन के दावों पर मंत्री अनिल राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले तमाम दावे विपक्ष ने किए थे। लेकिन जब परिणाम आए तो विपक्ष को मुंह छिपाने के अलावा कुछ मिला नहीं। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि दो लड़कों की जोड़ी को पहले भी यहां की जनता ने नकार दिया था, वही पुरानी फिल्म फिर से दोहराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कहीं पर कोई सफलता इन्हे मिलने वाला नही है। जनता की अदालत का फैसला जल्द ही आने वाला है, विपक्ष को थोड़ा सा धैर्य रखना चाहिए।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें