
रवि सिंह
दुद्धी। स्थानीय नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में गुरुवार की दोपहर मो 0 सैफुल्लाह ( लाला बाबु)एडवोकेट के घर के बगल लगे कूड़े की ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी , आग की विकराल लपटे अधिवक्ता के घर के अंदर तक जाने लगी ,यह सब देख मोहल्ले के रहवासियों में अफरा तफरी मच गई| अगलगी से अधिवक्ता के घर की दीवाल पूरी तरह लाल हो गया पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबु पाया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली| मो0 सैफुल्लाह ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण नगर पंचायत का सफाई कर्मी अक्सर उनके घर के समीप खाली जमीन में कूड़ा फेंककर ढेर लगा दिया है , इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही|

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








