समाधान दिवस में कुल 87 मामले आए सामने,7 मामलों का हुआ निस्तारण

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी सोनभद्र।
  • आज शनिवार को तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
  • जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित
  • 87 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आएं।
Share

रवि सिंह

दुद्धी सोनभद्र। आज शनिवार को तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 87 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आएं। जिसमें 4 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। तथा 3 जन शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण एवं एक मामले के निस्तारण हेतु टीम भेजा गया ।

Advertisement

इस तरह से कुल 7 मामलो का निस्तारण किया गया। तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र को 1 सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत प्रार्थना पत्र का निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहिए। अगर अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुरेश राय बीडीओ रामविलास चौरसिया हेमंत सिंह आरएफओ रेणुकूट तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव पुलिस उपाधीक्षक पिपरी अमित कुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं दुद्धी सर्किल के समस्त थानाध्यक्ष व कर्मचारी मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें