विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी एकता परिषद के लोगों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • देश में आदिवासियों के विरोध में वन संशोधन अधिनियम 2023 लागू करके आदिवासियों को बड़े पैमाने पर बेदखल करने एवं विकास के नाम पर आदिवासियों का जल जंगल मकान और भूमि के मालिकाना हक एवं…
  • करने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर आज राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित
  • ज्ञापन दिया गया।
Share

सोनभद्र। देश में आदिवासियों के विरोध में वन संशोधन अधिनियम 2023 लागू करके आदिवासियों को बड़े पैमाने पर बेदखल करने एवं विकास के नाम पर आदिवासियों का जल जंगल मकान और भूमि के मालिकाना हक एवं अधिकार से वंचित करने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर आज राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मांग की गई की संसद द्वारा असविधान कानूनों पर तत्काल रोक लगा कर सवैधनिक कानून व्यवस्था के अनुसार अधिकार सुरक्षित संरक्षित करने की मांग की। कार्यक्रम की अगुवाई कर्ता भगवानदास गौड़ जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद धरना प्रदर्शन में संगोष्ठी संबोधित करते हुए वीविवेक सिंह पटेल /अध्यक्ष जय सरदार भीम सेना      आदिवासियों का जल जंगल जमीन का अधिकार हैं जो की उनका अधिकार छीना जा रहा है प्रकृति के संरक्षक आदिवासी ही हैं जिसमें कि देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ कर देश में अधिकारों का हनन किया जा रहा है जिसको कतई बर्दाश्त करने की योग्य नहीं है और पांचवी छठवीं सूची वर्तमान सदन में लागू किया जाए नहीं तो आने वाले समय पर आंदोलन बृहद रूप प्रदर्शन करेगा। भगवानदास गौड़ जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद वलक्ष्मी नारायण पटेल राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा जिला संयोजक सोनभद्र ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारे अधिकारों का हनन किया जा रहा है आदिवासियों के संविधान को 2023 में वर्तमान सरकार ने बदल दिया है जिसको लेकर हम लोग आहत हैं हम वर्तमान सरकार से मांग करते हैं कि हमारा पूर्ण अधिकार जो पहले से लागू था उसे ही लागू किया जाए 2023 में जो संविधान संशोधन करके गलत कानून पास किया गया जिसे देश के सारे आदिवासी समाज देशभर में विरोध कर रहे हैं हमारे पूर्वजों द्वारा जिस जमीन पर पट्टा था उसे पट्टे को वर्तमान सरकार ने आधे से अधिक लोगों का खत्म कर दिया है जो की आज आदिवासियों के पास रहने तक की जगह नहीं बची हम आदिवासी जन अपने अधिकार की मांग करते हैं अगर हमारा अधिकार नहीं मिला तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी इस सरकार की होगी प्रशासन की होगी। इस अवसर रामचंद्र टेकाम, राजबली सिंह श्याम, प्रदीप मौर्या, रमेश गौतम,विश्वनाथ सिंह, राजाराम, रामकिशनू, रामप्रसाद चेरो, रामसागर खरवार, अमरजीत खरवार, छोटेलाल, रूप नारायण, सविता, केवली, गुलाबी इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें