
(रिपोर्ट रवि सिंह)
सोनभद्र न्यूज़। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन मे आज जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का हुआ आयोजन ,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा थाना करमा पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया एवम अन्य समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ यह भी निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े, प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल थाना क्षेत्र के विभिन्न थानों में समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्या का समाधान किया गया जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा थाना चोपन पर, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना जुगैल पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार द्वारा थाना पिपरी पर तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चन्देल द्वारा थाना दुद्धी कोतवाली पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को आदेशित किया। इसी प्रकार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनहित की समस्याओं को सुनकर करते हुए समस्या का समाधान किया गया इस मौके पर समस्त थानाध्यक्ष हल्का बीट दरोगा एवं सभी थानों थाने क्षेत्र के क्षेत्रीय कानूनगो व राजस्व लेखपाल व पुलिस एवं राजस्व कर्मी मौजूद है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








