
सोनभद्र। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती मनाई गई सर्वप्रथम पंडित नेहरू के चित्र पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत तत्पश्चात शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्पांजलि अर्पित की पंडित नेहरू के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि पंडित नेहरू के त्याग तपस्या से जो आजादी आज हमको मिली है उससे देश में सर्वांगीण विकास की अलख जगी गरीब टपके के लोगों में आदिवासियों को मुख्य धारा में जोड़ने का उनका योगदान सराहनीय रहा । शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि पंडित नेहरू के स्वतंत्रता आंदोलन ने भारत वासियों को एक नई ऊर्जा प्रदान की स्वतंत्रता के पश्चात भारत देश में पंडित नेहरू ने उद्योग क्रांति लाई जिससे संपूर्ण भारत का एक नया स्वरूप सामने आया वे आधुनिक भारत के निर्माता रहे। हाजी फरीद अहमद ने कहा कि पंडित नेहरू के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा पंडित नेहरू की सूझबूझ से ही कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा बना हम सब आज उनके जयंती के अवसर पर उनको शत-शत नमन करते हैं और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिला और शहर के सभी पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर रामराज सिंह गोंड, राजीव त्रिपाठी, श्री हाजी फरीद अहमद, सेतराम केसरी, आशुतोष कुमार द्विवेदी, गुलाब तिवारी, प्रदीप कुमार चौबे, अमरेश देव पांडे,श्री बाबूलाल पनिका, अंशू गुप्ता, राम गणेश गोंड आदि लोग मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















