
सोनभद्र:-
अरविंद दुबे गिरीश तिवारी
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने टोलप्लाजा के पास अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के दृष्टिगत वाहनों की करायी जॉच,स्वयं किये निरीक्षण
ALSO READ
एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तारअवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 01 गाड़ी का चालान की, की गयी कार्यवाही
ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की जाॅच कराने के दिए निर्देश
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने आज टोलप्लाजा के पास ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने के दृष्टिगत वाहनों की जॉच किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग वाले वाहनों का स्वयं प्रपत्रों को देखे, उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग व अवैध वाहनों का परिचालन हर हाल में बन्द किया जाये और मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट भी लगायी जाये, इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मौके पर मौजूद ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा की ओवर लोडिंग व अवैध संचालित वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। इस मौके पर 01 वाहन ओवरलोडिंग करते हुए पकड़े गये, जिसे चालान की कार्यवाही करने के निर्देश खान अधिकारी को दियें गये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि टैम्पर्ट नम्बर बिना लगे प्लेटों का प्रयोग न किये जाये और नम्बर प्लेट फिक्स अवस्था में रहें, इसकी विशेष जॉच की जाये, अगर इस तरह की कोई वाहन पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








