संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र(राकेश पाठक)-संविधान गौरव अभियान के तहत
  • शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल की अध्यक्षता में स्थानीय श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित
  • की गई।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी/एसटी आयोग उपाध्यक्ष (उ०प्र० सरकार) जीत
Share

डाला/सोनभद्र(राकेश पाठक)-संविधान गौरव अभियान के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल की अध्यक्षता में स्थानीय श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी/एसटी आयोग उपाध्यक्ष (उ०प्र० सरकार) जीत सिंह खरवार व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष/ डाला मंडल प्रभारी उदयनाथ मौर्य व भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ मौजूद रहे,इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा संविधान गौरव अभियान पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भारत के संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो रहे हैं। इस अवसर पर संविधान के महत्वपूर्ण गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक लेकर जाना है। संविधान महोत्सव के इस अभियान के द्वारा बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर को याद करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित करना है।उन्होंने और बताया कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को गांव-गांव जन-जन तक जाकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के सम्मान में किए गए भाजपा सरकार के कार्यों का वर्णन करने व संगठन को मजबूती प्रदान करें। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के संयोजक व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री बृजेश पांडे ने किया अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार(बबलू), निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, जिला महामंत्री एसटी मोर्चा शंभू सिंह गौड़, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रावती देवी गौड़, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा महेश कुमार सोनी, अनिल कुमार,मंडल मंत्री देव कुमार पासवान, श्रीनिवास यादव, सुधीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, दीपक अग्रहरी, सदन साहू, विशाल गुप्ता, अवनीश पांडे, राजेश पटेल, अंशु पटेल, पंकज उपाध्याय, कृपाशंकर पांडे, प्रकाश चौधरी, मनीष पाठक, वीरेंद्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, सन्त कुमार शुक्ल, बसुधा बूथ अध्यक्ष भानुचंद्र, प्रदीप कुमार, पं० शुभम तिवारी, गौतम भारद्वाज आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें