कार ने बाइक सवार को सामने से मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत।

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • विंढमगंज,सोनभद्र (रवि सिंह,गिरीश तिवारी)- थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में गोपाल होटल के पास फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
  • कुंभ से लौट रही इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
  • हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत
  • हो गई।मृतक की पहचान दुद्धीनगर के वार्ड नंबर 8 निवासी पंकज कसेरा (35) पुत्र नागेंद्र के रूप में हुई है।
Share

विंढमगंज,सोनभद्र (रवि सिंह,गिरीश तिवारी)- थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में गोपाल होटल के पास फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुंभ से लौट रही इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान दुद्धीनगर के वार्ड नंबर 8 निवासी पंकज कसेरा (35) पुत्र नागेंद्र के रूप में हुई है। पंकज गढ़वा झारखंड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रीवा-रांची मार्ग पर फुलवार गांव के गोपाल होटल के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
राहगीरों ने तुरंत इनोवा कार को रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया। और अस्पताल के मेमो जरिए दुद्धी कोतवाली को सूचना दिया, सूचना पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजवा दिया ।

Advertisement

पुलिस ने इनोवा कार और चालक को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें