महाकुंभ के पुण्य का लाभ दमकल विभाग पहुंचा रहा घर घर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब उन श्रद्धालुओं को भी गंगाजल का लाभ मिल रहा है, जो किसी कारणवश वहां स्नान करने नहीं जा सके।
  • योगी सरकार की विशेष पहल के तहत
  • फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से महाकुंभ से लाया गया पवित्र गंगाजल सोनभद्र में श्रद्धालुओं के बीच वितरित
  • किया गया।रॉबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर के पास दमकल कर्मियों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित
Share

सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब उन श्रद्धालुओं को भी गंगाजल का लाभ मिल रहा है, जो किसी कारणवश वहां स्नान करने नहीं जा सके। योगी सरकार की विशेष पहल के तहत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से महाकुंभ से लाया गया पवित्र गंगाजल सोनभद्र में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।रॉबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर के पास दमकल कर्मियों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गंगाजल का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। महाकुंभ के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सोनभद्र की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां अपने क्षेत्र में लौटते समय 2500 और 2000 लीटर गंगाजल लेकर आई थीं।जिसे आम जनमानस में वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गंगाजल प्राप्त कर उन्हें घर पर ही आस्था में डुबकी लगाने का अवसर मिला है। इस अनूठी पहल से महाकुंभ का पुण्य लाभ अब हर किसी तक पहुंच रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें