
मिर्ज़ापुर(यूपी): विंध्याचल में माँ विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए पहुचे काग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा भाजपा कब्र में घुस गई है मस्जिद में घुस गई है मीट और कपड़े में घुस गई है भाजपा के पास बताने के लिए नहीं महंगाई कैसे रुकेगी बेरोजगारी कैसे रुकेगी। मिर्जापुर -विंध्याचल पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के पश्चात कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ध्यान हटाने के लिए मीट की दुकान कब्र और औरंगज़ेब को मुद्दा बना रही है। भाजपा कब्र में घुस गई है मस्जिद में घुस गई है मीट और कपड़े में घुस गई है भाजपा के पास बताने के लिए नहीं महंगाई कैसे रुकेगी बेरोजगारी कैसे रुकेगी।ट्रंप डाट रहा है हम कैसे अपना हित देखेंगे हमारे बच्चे निकाले जा रहे हैं अमेरिका ऑस्ट्रेलिया कनाडा से उसके बारे में कोई जवाब नहीं ।ध्यान हटाने के लिए मीट की दुकान कब्र औरंगज़ेब सबसे प्रिय हो गया है। राणा सांगा के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि हमने कहा राणा सांगा हमारे हीरो है लेकिन उनकी आड़ में दलित अनुसूचित जाति के एमपी का घर नहीं जलवा सकते तोड़ फोड़ नहीं कर सकते। किसी चिराग का तेल खत्म होने लगे वह भाजपा की हालत है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार








