“सोनभद्र की सदर तहसील में जलते दस्तावेजों से उठे सवाल: घोटाले की राख में दबी कौन-सी साजिश ?”

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर की बिल्डिंग पर मंगलवार देर शाम आग की लपटें उठीं, जिनमें सैकड़ों दस्तावेज संदिग्ध हालात
  • में जलकर खाक हो गए।
  • आगजनी की इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।काशीराम चौकी की पुलिस से मिली सूचना पर तत्काल दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और मशक्कत
  • के बाद आग पर काबू पाया गया।
Share

सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर की बिल्डिंग पर मंगलवार देर शाम आग की लपटें उठीं, जिनमें सैकड़ों दस्तावेज संदिग्ध हालात में जलकर खाक हो गए। आगजनी की इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।काशीराम चौकी की पुलिस से मिली सूचना पर तत्काल दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने पुष्टि की कि जले हुए कागजों में सरकारी दस्तावेज जैसे कागज़ शामिल हैं, जिन्हें तहसील परिसर की छत पर जगह-जगह जलाया गया था।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आग लगने के दौरान मौके पर मौजूद तीन-चार युवक छत से कूदकर फरार हो गए। अंधेरा होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी।मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार ने मीडिया से बात करने से परहेज़ किया, जिससे शक और भी गहरा गया। अब जिले में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि कहीं यह किसी बड़े घोटाले को छिपाने की साज़िश तो नहीं?राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है—किसके इशारे पर जलाए गए ये दस्तावेज? कितने करोड़ों के घोटाले का राज इन कागजों के साथ जलकर राख हो गया? क्या यह कोई सरकारी लापरवाही थी या सुनियोजित साज़िश?फिलहाल, मामला पूरी तरह संदिग्ध बना हुआ है और जांच की सख्त मांग उठ रही है। सवाल उठता है—सच आखिर कब सामने आएगा?


Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें