“तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग”

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- सिंधहवा बॉर्डर पर ट्रक दुर्घटना में दो बालकों की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया सोनभद्र: आज सुबह लगभग 11 बजे, सिंदहवा बॉर्डर पर स्थित
  • एक धर्म कांटे के पास एक ट्रक की दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई।
  • मृतकों में अंशु ऊर्फ मकडू (13 वर्ष), पुत्र अंजनी भारती, निवासी मकरा थाना पिपरी और नीरज (18 वर्ष), पुत्र किशन, निवासी शिवपहड़ी आजादनगर, थाना शिवपहड़ी, जिला सिंगरौली शामिल हैं।सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने तुरंत
  • घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और संबंधित
Share

सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-

Advertisement

सिंधहवा बॉर्डर पर ट्रक दुर्घटना में दो बालकों की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया सोनभद्र: आज सुबह लगभग 11 बजे, सिंदहवा बॉर्डर पर स्थित एक धर्म कांटे के पास एक ट्रक की दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों में अंशु ऊर्फ मकडू (13 वर्ष), पुत्र अंजनी भारती, निवासी मकरा थाना पिपरी और नीरज (18 वर्ष), पुत्र किशन, निवासी शिवपहड़ी आजादनगर, थाना शिवपहड़ी, जिला सिंगरौली शामिल हैं।सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और संबंधित वाहन को थाने में ला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बुलाया गया है।स्थानीय प्रशासन ने कानून और व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बताया और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं दी। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है और उनकी मदद के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कार्यवाही जारी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें