डाला के विकास की नींव बनी लक्ष्मण नगर की ज़मीन, खेल मैदान और मैरेज हॉल का सपना अब होगा साकार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र:(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-डाला नगर अब विकास की नई दौड़ में कदम बढ़ा चुका है।
  • वार्ड नंबर 10 लक्ष्मण नगर मोहल्ले की ग्राम समाज की बहुमूल्य ज़मीन वर्षों तक प्रशासनिक उलझनों में फंसी रही, लेकिन अब यह भूमि नगर के भविष्य को गढ़ने के लिए समर्पित
  • की जा रही है।
  • राजस्व विभाग और नगर पंचायत
Share

डाला/सोनभद्र:(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
डाला नगर अब विकास की नई दौड़ में कदम बढ़ा चुका है। वार्ड नंबर 10 लक्ष्मण नगर मोहल्ले की ग्राम समाज की बहुमूल्य ज़मीन वर्षों तक प्रशासनिक उलझनों में फंसी रही, लेकिन अब यह भूमि नगर के भविष्य को गढ़ने के लिए समर्पित की जा रही है। राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने ज़मीन का सीमांकन कर विकास की एक नई कहानी लिख दी।

Advertisement

क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह पटेल ने बताया कि यह ज़मीन पहले ओबरा तहसील भवन के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन शासन के नए आदेश के बाद ओबरा में ही तहसील का निर्माण शुरू हो चुका है। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उक्त भूमि को पुनः वापस करते हुए डाला नगर पंचायत को सौंपा जा रहा है, जिससे यहां खेल मैदान, मैरेज हॉल और अन्य विकास कार्यों की शुरुआत हो सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने स्पष्ट कहा कि जमीन के अभाव में लंबे समय से नगर विकास की गति रुकी हुई थी यह पहल सिर्फ सीमांकन नहीं, बल्कि डाला नगर की तस्वीर बदलने की निर्णायक शुरुआत है।यह भूमि अब खाली नहीं रहेगी यह भविष्य की पीढ़ियों के सपनों का आधार बनेगी सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही इस भूमि पर खेलकूद की आधुनिक सुविधाएं, सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।सीमांकन के दौरान राजस्व विभाग के लेखपाल कुलदीप सिंह पटेल, कानूनगो जटाशंकर मौर्य, लिपिक ऋषि कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी समेत नगर पंचायत का पूरा अमला मौजूद रहा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें